Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्लास्टिक बैग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्लास्टिक बैग फ्री डे आज: धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल, लॉकडाउन में अधिक हुआ इसका का उपयोग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 हर साल दुनिया भर में करीब 40 हजार करोड़ प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल होता है। उनमें से सिर्फ एक फीसदी थैलियों की रिसाइक्लिंग होती हैं लेकिन इनके उपयोग ने न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि यह इंसान और जानवर दोनों की सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसी के चलते न केवल देश बल्कि पूरे विश्व में इसके उपयोग पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। केद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयास के बाद भी प्लास्टिक के प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। सामान खरीदने के लिए लोग भी बिना झोला और थैलों के घरों से निकल जा रहे है। वहीं दूसरी सहूलियत के लिए दुकानदार पॉलीथिन में सामान भरकर ग्राहकों को बेच रहे है। पॉलीथिन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से हर वर्ष तीन जुलाई को इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाया जाता है। इसके बाद भी लोग प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल कर रहे हैं। लॉकडाउन में  फिर शुरू हुआ प्लास्टिक का दौर लॉकडाउन के तीन माह में सिंगल यूज प्लास्टिक का दौर फिर से शुरू हो चुका है।...