पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर : आपसू कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने एनपीयू प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल पुछा है की एनपीयू प्रबंधन क्यों भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही,क्यों सर्टीफिकेट में मिलने वाले अंक कि कीमत पैसे से तय हो रही ? श्री मिश्रा ने कहा की विगत दिनों छात्रो ने एक बीएड कॉलेज में वित्तीय लुट के खिलाफ आंदोलन किया था और उक्त प्रबंधन ने जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष छात्रो के आरोप को स्वीकार करते हुए छात्रो को पैसे भी वापस किए थे उस वक्त भी विवि प्रबंधन ने कोई संज्ञान न लेकर बीएड कॉलेज की लूट पॉलिसी पर मुहर लगा दी थी और प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे मांगने की आरोपी उसी प्राचार्य को बीएड परीक्षा प्रैक्टिकल के लिए एक्सटरनल बना कर ये साबित कर दिया गया की प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थियों से वसुली गई राशी विवि प्रबंधन के पदाधिकारियों तक भी पहुंचती होगी । श्री मिश्रा ने विवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से यह भी पुछा की परीक्षा परिणाम घोटाले में जो छात्र फर्जी तरीके से पास हुए थे विवि जांच रिपोर्ट के अनुसार उनको उत्तिर्...