Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नवजात शिशु

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नवजात शिशुओं की सुरक्षा के प्रति सजग सरकार

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 एसएनसीयू यूनिट आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता के लिए बनी बड़ा सहारा। चाईबासा, गुमला, जमशेदपुर, रामगढ़ और सरायकेला के सरकारी अस्पतालों में एसएनसीयू की स्थापना के साथ नवजात शिशुओं की सुरक्षा के मामलों में परिदृश्य बदल रहा है।  साथ ही निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम हो रही है। झारखण्ड में उचित इलाज के अभाव में नवजात शिशुओं की असमय मौत चिंता का विषय था। इनकी सुरक्षा को राज्य सरकार ने चुनौती के रूप में लिया। जिसका परिणाम है कि सरकारी अस्पतालों में संचालित एसएनसीयू नवजातों की मौतों को कम करने में मददगार साबित हो रही है। विशेष रूप से उन माता-पिता के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सरकारी स्वास्थ्य सुविधा पर ही निर्भर हैं। अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती सरकार स्वास्थ्य सुविधा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची है। इसके लिये जिलों में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) की स्थापना की जा रही है। ये इकाइयां राज्य में बाल मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वर्तमान में पांच जिला अस्पतालों को य...

टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान और नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979889793 उपायुक्त श्री छवि रंजन ने जिला स्तरीय इ-लॉन्च समारोह में किया ऑनलाइन शुभारंभ पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश माइक्रो प्लानिंग कर समयबद्ध तरीके से चलाएं अभियान - उपायुक्त 15 से 20 नवंबर 2020 तक चलेगा नवजात शिशु सप्ताह 2 महीने तक चलेगा टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान 15 नवंबर 2020 से 14 जनवरी 2021 तक चलेगा अभियान टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान और नवजात शिशु सप्ताह का आज दिनांक 15 नवंबर 2020 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने जिला स्तरीय इ-लॉन्च समारोह में ऑनलाइन शुभारंभ किया। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने ऑनलाइन समारोह के दौरान 15 से 21 नवंबर 2020 तक चलने वाले नवजात शिशु सप्ताह और 15 नवंबर 2020 से 14 जनवरी 2021 तक चलने वाले टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला स्तरीय लांच समारोह में सिविल सर्जन रांची, एसीएमओ, डीआरसीएचओ, डीपीएम, सभी एमओआईसी, सीडीपीओ डीपीएमयू, टीबी स्टाफ डीपीएमयू ऑनलाइन जुड़े थे। माइक्रो प्लानिंग कर लें, समयबद्ध तरीके से आयोजन करें- उपायुक्त समारोह के दौरान ऑनलाइन माध्...

बासुकीनाथ में एक नवजात बच्ची मिली

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बासुकीनाथ में शिव विहार के समीप पानी से भरे खेत के एक कोने में नवजात बच्ची फेंकी हुई मिली। बच्ची के रोने पर बगल से गुजर रहे राहगीर ने खेत में उतर कर देखा। बच्ची के नीचे भाग में कुछ चींटी लग गयी थी। आस पास के ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर स्थानीय युवा सेतु भगत और गौतम पंडा ने उसे तुरन्त जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बच्चे का कोई दावेदार अभी तक सामने नहीं आया। ऐसी स्थिति बच्ची स्वस्थ होने पर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।