Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध वसूली

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पार्षदों ने किया कॉरपोरेट घराने का पर्दाफाश, गोलबंद होंगे नये क्षेत्रों के किसान : दीपक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अंधेरी गलियों में जीने वाली जनता को लेजर शो की चमक दिखाएगी निगम भाजपाईयों के व्यापार नीति एवं कॉरपोरेट नियत ने देश को गर्त में डाल दिया है, जिसका जीता-जागता उदाहरण है मेदिनीनगर नगरनिगम। होल्डिंग टैक्स के नाम पर किसानों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ युवा सेवादार दीपक तिवारी के चुनौती को बड़ा बल मिला है। जब निगम की पोल पट्टी किसी और ने नहीं बल्कि पार्षदों ने ही बोर्ड की बैठक में कॉरपोरेट घराने के पदधारीयों की कलई खोल कर रख दी है। होल्डिंग टैक्स वसूली पर शुरू से हमलावर रूख रखने वाले कांग्रेसी युवा चेहरे दीपक तिवारी ने टैक्स वसूली में की गई धांधली का खुलासा करने पर पार्षदों को बधाई देते हुए मेदिनीनगर की मेयर को नैतिकता के तहत इस्तीफा देने की मांग की है। पलामू में सेवा को नया आयाम देने वाले आईआरबी फेम दीपक तिवारी ने कहा कि स्पैरो सॉफ्टेक एजेंसी की आड़ में जिस तरह से डरवा कर टैक्स के नाम पर रूपये की नगरवासियों से अधिकाधिक वसूली की गई है, उसकी सूची जल्द से जल्द तैयार कर नगरनिगम सभी किसानों को पैसा वापस...

पाटन प्रखंड के किसानों ने पाटन प्रखंडविकास पदाधिकारी को उपार्जन के धान क्रय केंद्र पाटन पर क्रेता द्वारा अधिक धन लेने के संबंध में एवं प्रति किलो 25 पैसे की अवैध वसूली करने के संबंध में दिया विज्ञप्ति

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  +917979886793 पाटन प्रखंड के किसानों के द्वारा आरोप लगाया गया कि उपार्जन के धान क्रय केंद्र पर क्रेता द्वारा अधिक धान तथा प्रति किलो 25 पैसे की अवैध राशि वसूली की जा रही है यहां उपार्जन कार्यक्रम के तहत क्रय केंद्र पर उचित मूल्य पर धान की अधिप्राप्ति के दौरान अन अनियमितता एवं धान के निबंध में गड़बड़ी हो रही है जिसके कारण किसानों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा है किसान मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रति बोरी धान 40 केजी के जगह 42 केजी लिया जा रहा है यहां पैसे की अतिरिक्त वसूली मजदूरी संतुलित का दाम अलग से वसूली की  जा रही  है साथ ही जिन लोगों के पास 5 कट्ठा जमीन नहीं है उन लोगों का 100 क्विंटल का निबंध किया हुआ है और असली किसान का निबंध नहीं हुआ है इन सब की वजह से किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ रहा है मिथिलेश कुमार ने उपायुक्त पलामू के साथ-साथ मुख्य सचिव कृषि पशुपालन विभाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी को सूचित किया  प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा...

पंजीयन में अवैध वसूली की डीसी से शिकायत

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीसी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिनिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर आलम की ओर से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के पंजीयन में अवैध वसूली को लेकर ज्ञापन सौंपा है। संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर पर नौवीं और 11वीं कक्षा के पंजीयन में जैक की ओर से निर्धारित राशि के अलावा प्रति छात्र 90 रुपये अधिक वसूले जाने की शिकायत की। जैक की ओर से निर्धारित राशि 210 की जगह 300 रुपये और 170 की जगह 260 लिया जा रहा है। यह गड़बड़ी नोटिस बोर्ड पर लगाए गए सूचना से प्रमाणित होता है। मोहम्मद मंसूर ऑनलाइन के नाम पर 50 रुपये और सरस्वती पूजा व विदाई के नाम पर 40 रुपए भी वसूल रहे हैं। मंसूर की ओर से ली गई राशि भी विद्यालय कोष में जमा नहीं की जाती है। विद्यालय का पासबुक को अद्यतन कराने से यह प्रमाणित हो जाएगा। संघ के लोगों ने कहा कि मंसूर अरबी भाषा के शिक्षक हैं और अवैध तरीके से उक्त विद्यालय में जमे हुए हैं। अरबी भाषा के शिक्षक का पद ही उस व...