पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पाटन प्रखंड के किसानों ने पाटन प्रखंडविकास पदाधिकारी को उपार्जन के धान क्रय केंद्र पाटन पर क्रेता द्वारा अधिक धन लेने के संबंध में एवं प्रति किलो 25 पैसे की अवैध वसूली करने के संबंध में दिया विज्ञप्ति
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पाटन प्रखंड के किसानों के द्वारा आरोप लगाया गया कि उपार्जन के धान क्रय केंद्र पर क्रेता द्वारा अधिक धान तथा प्रति किलो 25 पैसे की अवैध राशि वसूली की जा रही है यहां उपार्जन कार्यक्रम के तहत क्रय केंद्र पर उचित मूल्य पर धान की अधिप्राप्ति के दौरान अन अनियमितता एवं धान के निबंध में गड़बड़ी हो रही है जिसके कारण किसानों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा हैकिसान मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रति बोरी धान 40 केजी के जगह 42 केजी लिया जा रहा है यहां पैसे की अतिरिक्त वसूली मजदूरी संतुलित का दाम अलग से वसूली की जा रही
साथ ही जिन लोगों के पास 5 कट्ठा जमीन नहीं है उन लोगों का 100 क्विंटल का निबंध किया हुआ है और असली किसान का निबंध नहीं हुआ है इन सब की वजह से किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ रहा है मिथिलेश कुमार ने उपायुक्त पलामू के साथ-साथ मुख्य सचिव कृषि पशुपालन विभाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी को सूचित किया
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि हम इसकी जांच टीम बैठा कर जांच करेंगे और आरोपी पर कार्रवाई भी होगी
उक्त मौके पर मिथिलेश कुमार जी के साथ सुदर्शन सिंह मनीष प्रकाश अभिषेक सिंह राजू कुमार पांडे मयंक कुमार सिंह ग्रीन पांडे रूपलाल प्रसाद आदि किसान उपस्थित थे
Comments
Post a Comment