Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केसीसी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने को लेकर उपायुक्त सक्रिय

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले के पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को जिला कृषि पदाधिकारी, अग्रणी बैंक पदाधिकारी,एवं विभिन्न बैंक के प्रबंधकों के साथ बैठक की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने सभी बैंक प्रबंधकों को आगामी तीन कार्यदिवस में ज़िला अंतर्गत सभी ब्रांचों को प्रत्येक दिन कम से कम सौ केसीसी के आवेदनों की स्वीकृति देने की बात कही।उन्होंने कहा कि सभी बैंक मैनेजर यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां केसीसी से संबंधित प्रतिदिन कम से कम सौ आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जाए। उपायुक्त ने बैठक में आये बैंक के प्रतिनिधियों को बताया कि दिनांक 9.8.2021 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर पर केसीसी वितरण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। विज्ञापन बैंकों को भेजे गये आवेदनों को युद्ध स्तर पर निष्पादन करवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त बैठक में उपायुक्त को बताया गया कि दिनांक 13.7.2021 से लेकर अबतक विभिन्न बैंकों मे...

पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने को लेकर उपायुक्त गंभीर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पंचायत स्तर पर लगाए गए कैंपों के माध्यम से आये कुल 34,904 नये आवेदन जिले के पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने को लेकर पिछले दिनों उपायुक्त शशि रंजन ने गंभीरता दिखाते हुए  जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से पंचायत वार कैंप लगाकर सभी लाभुकों से केसीसी ऋण फॉर्म जमा कराने को लेकर निर्देशित किया था जिसका असर दिखने लगा है. बैंकों को स्वीकृति प्रदान करने हेतु भेजा गया कुल 34,904 नया फॉर्म उपायुक्त श्री रंजन के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के कई पंचायतों में ग्राम स्तर पर केसीसी ऋण का फॉर्म संग्रहण करने हेतु कैम्प आयोजित किया गया था जहां इन कैम्पों के माध्यम से 13 जुलाई से 31 जुलाई के बीच कुल 34,904 फॉर्म संग्रहित किया गया जिसके पश्चात सभी आवेदनों को स्वीकृति हेतु बैंकों को भेज दिया गया. विज्ञापन   इतनी बड़ी संख्या में नए फॉर्म आने के पीछे जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम की अहम भूमिका   13 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आयोजित...

1 लाख रुपये से नीचे के केसीसी लोन के लिए नही देना होगा एलपीसी: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बीडीओ, पँचायत वार कैम्प लगाकर केसीसी के फॉर्म को जेनरेट कराएं:उपायुक्त प्रितिदिन जिला नियंत्रण कक्ष से होगी मॉनिटरिंग जिले का प्रदर्शन अभी तक अच्छा है, आगे भी इसे जारी रखें: उपायुक्त जिले के किसानों को केसीसी लोन के लाभ देने हेतु आज दिनांक 10 जुलाई 2021 को उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी के सभागार में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अनुमलण्डल तथा प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।  बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तर पर मौजूद एटीएम एवं बीटीएम को किसानों के बीच जाकर केसीसी से संबंधित प्रक्रिया को सरल तरीके से बताने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि 1 लाख तक के केसीसी लोन के आवेदन के दौरान एलपीसी की जरूरत नहीं है। उपायुक्त ने बताया कि आवेदन के साथ एक स्वघोषणा पत्र जमा करना होगा। स्वघोषणा पत्र का सत्यापन गांव के प्रधान/ मानकीमुंडा/ मुखिया, राजस्व निरीक्षक/ राजस्व कर्मी जनसेवक, लैम्प्स/पैक्स के सचिव, ख्याति प्राप्त कॉर्प...

किसानों को केसीसी का लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास करें: उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सीडी रेश्यो बढ़ाने का काम करें बैंक: उपायुक्त मुद्रा, शिक्षा सहित अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में लोन दें बैंक: उपायुक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न बैंक सरकारी योजनाओं तथा सरकार के सपोर्ट से आ रहे लोगों के लोन को रिजेक्ट ना करें। केसीसी को लेकर सरकार गंभीर है, ज्यादा से ज्यादा लोगों को केसीसी से आच्छादित करें।_ उक्त बातें उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने कही। वे आज दिनांक 28 जून 2021 को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण, प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई। विज्ञापन बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अनूकिरण तिर्की ने बताया कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत पलामू के 35 हज़ार 908 किसानों का डाटा अपलोड किया जा चुका...

किसानों को केसीसी का लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास करें

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक 26 फरवरी 2021 को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण, प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि वार्षिक साख योजना 2020- 21 के कुल लक्ष्य 78 हज़ार 286 लाभुकों के विरुद्ध दिसंबर 2020 तक सभी बैंकों ने मिलकर 66 हज़ार 677 लाभुकों को ऋण वितरण किया है। उन्होंने बताया कि मुद्रा ऋण में सभी बैंकों के द्वारा दिसंबर 2020 तक 2155 मुद्रा ऋण का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत दिसंबर 2020 तक 44 हज़ार 998 लाभुकों का सुरक्षा बीमा योजना, 20 हज़ार 959 लाभुकों का जीवन ज्योति बीमा योजना तथा 23 हज़ार 589 लोगों अटल पेंशन योजना क...

किसानों को केसीसी का लाभ देने के लिए प्रखंडों में लगाए जाएंगे कैंप

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 प्रखंड वार कैंप लगाने की तिथि हुई निर्धारित, 24 नवंबर से 28 नवंबर के बीच लगाई जाएगी शिविर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर प्रधानमंत्री किसान सामान्य निधि योजना के लाभुकों को केसीसी से आच्छादित किया जाएगा। प्रखंड वार शिविर लगाने हेतु तिथि का निर्धारण किया जा चुका है। 24 नवंबर 2020 से 28 नवंबर 2020 तक लगाए जाने वाले शिविर में लाभुकों को केसीसी से अच्छादित किया जाएगा। निर्धारित की गई तिथि निम्न है दिनांक 24 नवंबर 2020 को सदर मेदनीनगर, सतबरवा हुसैनाबाद एवं नौडीहा बाजार। दिनांक 25 नवंबर 2020 को चैनपुर पाकी विश्रामपुर एवं हरिहरगंज। दिनांक 26 नवंबर 2020 को मनातू, पाटन, नावाबज़ार एवं मोहम्मदगंज। दिनांक 27 नवंबर 2020 को लेस्लीगंज, छत्तरपुर, हैदरनगर एवं पाण्डु। तथा दिनांक 28 नवंबर 2020 को तरहसी, पड़वा, उंटारी रोड, पिपरा एवं रामगढ़। उपायुक्त ने प्रखंडवार कैंप लगाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया है। बताते चलें कि 18 नवंबर 2020 को आयोजित आत्मनिर्भर भारत योजनाओं की प्...

शिविर लगाकर केसीसी के लिए जमा लिया गया आवेदन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मंगलवार को लगे शिविर में कुल 1,682 लोगों ने किया आवेदन उपायुक्त के निर्देश पर जिले के चार प्रखंडों में लगाया गया शिविर जिले के किसानों को केसीसी से  आच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर मंगलवार को सदर मेदिनीनगर, सतबरवा, हुसैनाबाद एवं नौडीहा बाजार प्रखंड में शिविर लगाया गया। इस शिविर में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कर्मचारी, एटीएम, बीटीएम व रोजगार सेवक उपस्थित थे।इसके अलावा शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।   शिविर में केसीसी के लिए कुल 1,682 लोगों ने दिया आवेदन जिले के चार प्रखंडों में आयोजत शिविर में केसीसी के लिए कुल 1,682 लोगों ने आवेदन किया। जिसमें सदर मेदनीनगर में 461, सतबरवा में 154,नौडीहा बाजार में 192 एवं हुसैनाबाद में 875 किसानों ने आवेदन दिया प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकृति हेतु बैंकों को सौंप दिया गया।   सदर प्रखंड में कोरोना से बचाव हेतु दिया गया संदेश सदर प्रखंड में आयोजित शिविर में कोविड -19 ...

किसानों को केसीसी का दें लाभः उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण कार्य में लाएं प्रगति लैम्स एवं पैक्स को करें मजबूत उपायुक्त ने की कृषि, सहकारिता, उद्यान, मत्स्य, गव्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कृषि, सहकारिता, उद्यान, मत्स्य, गव्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यों में प्रगति लाने सहित अन्य निर्देश दिये।  उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा में किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि केसीसी के 8812 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। जिसमें 1613 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त ने केसीसी करने में प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही मिट्टी के नमूने की जांच अधिक- से-अधिक कराने का निर्देश दिया।  जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को अवगत कराया गया कि मिट्टी के नमूने की जांच हेतु 674 मिट्टी नमूना प्राप्त हुआ है। इसमें 260 का ऑनलाइन इंट्री किया जा चुका है, जबकि 75 के नमूने की जांच भी की जा...