पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पंचायत स्तर पर लगाए गए कैंपों के माध्यम से आये कुल 34,904 नये आवेदन
जिले के पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने को लेकर पिछले दिनों उपायुक्त शशि रंजन ने गंभीरता दिखाते हुए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से पंचायत वार कैंप लगाकर सभी लाभुकों से केसीसी ऋण फॉर्म जमा कराने को लेकर निर्देशित किया था जिसका असर दिखने लगा है.
बैंकों को स्वीकृति प्रदान करने हेतु भेजा गया कुल 34,904 नया फॉर्म
उपायुक्त श्री रंजन के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के कई पंचायतों में ग्राम स्तर पर केसीसी ऋण का फॉर्म संग्रहण करने हेतु कैम्प आयोजित किया गया था जहां इन कैम्पों के माध्यम से 13 जुलाई से 31 जुलाई के बीच कुल 34,904 फॉर्म संग्रहित किया गया जिसके पश्चात सभी आवेदनों को स्वीकृति हेतु बैंकों को भेज दिया गया.विज्ञापन
इतनी बड़ी संख्या में नए फॉर्म आने के पीछे जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम की अहम भूमिका
13 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आयोजित कैंप में कुल 34,904 फॉर्म संग्रहित किया गया है जबकि पिछले पूरे वर्ष में 21 हज़ार ही आवेदन आये थे.इतनी बड़ी संख्या में नए फॉर्म आने के पीछे जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम एवं जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार की अहम भूमिका है.कंट्रोल रूम के सफल संचालन हेतु उपायुक्त ने सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल को जिम्मेवारी सौंपी है.सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी श्री अग्रवाल द्वारा कंट्रोल रूम से पंचायत स्तर पर आयोजित कैंपों पर पैनी नजर रखी जाती हैं वहीं पंचायत स्तर पर प्राप्त होने वाले आवेदनों को कंट्रोल रूम द्वारा ही संग्रहित किया जाता है.कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मचारी पंचायत स्तर पर लगने वाले कैम्प से लगातार संपर्क में बने रहते हैं.इस बाबत सहायक समाहर्ता ने बताया कि जिले वासियों को केसीसी से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होती है तो वह जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 06562-228008 एवं मोबाइल नंबर 9065016304 पर संपर्क कर सकते हैं.इसके अलावा उन्होंने बताया कि केसीसी आवेदन पत्र की प्राप्ति अवधि को विस्तार करते हुए 14 अगस्त तक कर दिया गया है.उन्होंने बताया कि आगामी 14 अगस्त तक विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर केसीसी संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे.
इधर
जिले में कृषि कार्य में किसी तरह की कोई समस्या न आये इसे लेकर भी उपायुक्त सक्रिय हैं.उन्होंने सहायक समाहर्ता एवं जिला कृषि पदाधिकारी को आपस में समन्वय बनाते हुए जिले में खाद लाइसेंस के नवीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही थी जिसके पश्चात सहायक समाहर्ता एवं जिला कृषि पदाधिकारी ने सक्रियता दिखाते हुए कुल 97 दुकानों का लाइसेंस का नवीकरण पूर्ण किया जिसमें उर्वरक की 60 दुकानों,बीज विक्रेता के 27 दुकानों एवं कीटनाशक में 10 दुकानों का नवीकरण किया गया है वहीं यह प्रक्रिया लगातार जारी है.
Comments
Post a Comment