पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 क्या आप किसी ऐसे बिजनेस को जानते हैं जिसमें एक रुपये इन्वेस्ट करने पर महज पांच महीने में 80 रुपये का रिटर्न मिला हो? नहीं जानते हैं तो हम बताते हैं. इस वक्त आप जिस प्याज (Onion) को 70-80 रुपये प्रति किलो के रेट पर खरीद रहे हैं उसका दाम पांच महीने पहले 19 मई को महज 1 रुपये किलो था. तेलंगाना में तो उससे भी कम मात्र 59 पैसे रेट था. जब किसान अपनी उपज बेच रहे थे तो मार्केट में दाम नहीं था. अब व्यापारी बेच रहे हैं तो दाम आसमान पर है. आखिर हर साल यह चमत्कार कैसे होता है? इसके पीछे आखिर कौन लोग जिम्मेदार हैं? किसानों के हक और जनता की जेब पर डाका कौन डाल रहा है? दरअसल, महंगाई बढ़ाने में टमाटर, प्याज, आलू का बड़ा योगदान होता है. ये ‘टॉप’ का इतना बड़ा रैकेट है कि वो कभी भी दाम बढ़ा देता है और आप सोचते हैं कि इसका जिम्मेदार किसान है. महंगाई बढ़ाने के लिए किसान कभी जिम्मेदार नहीं होता. दाम तो वो चढ़ाते-उतारते हैं जिनके पास मोटा पैसा और बड़े-बड़े गोदाम हैं. इसीलिए नौकरशाह और कुछ नेता किसानों की उपज के लिए भंडारण का पर्याप्त इंतजाम नहीं ह...