पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
देश में पाम ऑयल पर लगी पाबंदियों के चलते जनवरी 2020 में ही सरसों के तेल के दामों में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी. इसके बाद लॉकडाउन में सरसों के तेल की की कीमत बढ़नी शुरू हो गई. अब 1 अक्टूबर 2020 को सरसों के तेल में ब्लेंडिंग पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद कीमतों में वृद्धि होना तय माना जा रहा है. अगर ऐसा हुआ तो आपकी रसोई का हर महीने का बजट बढ़ जाना भी तय है।
अक्टूबर के आखिर और नवंबर की शुरुआत में बढ़ने लगेगी कीमत
सरसों के तेल में ब्लेंडिंग बंद होने से एक तरफ उपभोक्ताओं को फायदा होगा तो कीमतें बढ़ने से लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. कारोबारियों की मानें तो दीपावली और उसके बाद शादियों के सीजन के चलते अक्टूबर 2020 के आखिर और नवंबर की शुरुआत से सरसों के तेल की कीमतों में तेजी दिखाई देनी शुरू हो जाएगी
Comments
Post a Comment