पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड में राज्य सरकार ने एक बार फिर विभिन्न ब्रांडों के पान मसालों पर एक साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है. बता दें की विभिन्न ब्रांड के पान मसालों के 41 नमूनों को राज्य के विभिन्न जिलों से एकत्र किया गया और उसकी जांच की गई. जांच report में सभी पान मसालों के samples में मैग्नीशियम कार्बोनेट (chemical) पाया गया जो इंसान के लिए हानिकारण होता है. वैज्ञानिक अनुसंधान के अनुसार यह पाया गया है कि पान मसालों का सेवन एक्यूट हाइपर मैग्नेशिया की ओर ले जाता है और कभी-कभी व्यक्ति को हार्ट अटैक भी आ जाता है. एक घटक के रूप में मैग्नीशियम कार्बोनेट (chemical) खाद्य सुरक्षा और मानकों का उल्लंघन करता है. इसीलिए, झारखंड राज्य 'खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2606 की धारा 30 (2) (ए) के तहत राज्य में पान मसलों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर एक वर्ष के लिए रोक लगा डी गई है. विज्ञापन इन Brand के पान मसालों के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है. 1. पान पराग पान मसाला...