पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदनीनगर मेदिनीनगर : जनता शिवरात्रि महाविद्यालय, मेदिनीनगर को नैक एक्रिडिएशन टीम ने 1.8 सीजीपीए देकर ग्रेड C दिया है । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राणा प्रताप सिंह ने इस परिणाम से हम संतुष्ट हैं हमने कम संसाधनों में जो प्रयास किया था उससे सफल हुए और हमारे लिए ये साकारात्मक रहा की जीएलए कॉलेज में एक पॉइंट ज्यादा लाने में सफल रहे आगे और बेहतरी का प्रयास जारी रहेगा । डॉ राणा प्रताप सिंह ने कहा की महाविद्यालय परिवार इस के लिए तमाम शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मी, विद्यार्थी, पूर्ववर्ती छात्र,समाज के सभी वर्गों और मिडीया बंधु का आभार व्यक्त करती है । महाविद्यालय के नैक को- ऑर्डिनेटर डॉ मृत्युंजय कुमार ने कहा की महाविद्यालय ने स्थापना के पचास वर्षों के बाद नैक एक्रिडिएशन हेतू महाविद्यालय ने निबंधन कराया एंव नैक एक्रिडिएशन हेतू सात मानदंडो के आधार पर C ग्रेड पाने में सफलता प्राप्त की यह विदीत हो की महाविद्यालय को उपरोक्त सातो मानदंड पर 1.8 सीजीपीए हासिल हुआ । नैक एक्रिडिएशन की मान्यता 23 फरवरी ...