Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कृषि

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

किसानों के साथ सरकार की वार्ता बेनतीजा खत्म, 3 दिसंबर को फिर होगी बैठक, किसानों ने कहा जारी रहेगा आंदोलन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी दिल्ली। नए कृषि कानून को लेकर सरकार और किसानों की वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई है , अब 3 दिसंबर को फिर होगी बैठक। दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच दोपहर तीन बजे से शुरू हुई बैठक बेनतीजा खत्म हो गई है। हालांकि, 3 दिसंबर को एक बार फिर बैठक करने की बात कही गई है।  दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच जारी बैठक में कृषि नरेंद्र सिंह तोमर की तरफ से कृषि कानून पर चर्चा के लिए कमेटी बनाने के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया है। किसानों ने कहा कि अब समिति बनाने का समय नहीं है। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली-नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर हुआ बंद, लोगों को दूसरा रास्ता लेने की सलाह। आंदोलनकारी किसानों द्वारा दिल्ली-यूपी लिंक रोड को बाधित करने के कारण (दिल्ली-नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर बंद हो गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए एक निर्देश जारी करते हुए गाजीपुर/अक्षरधाम फ्लाईओवर से यू-टर्न लेने और सराय काले खां मार्ग से जाने की सलाह जारी की है। किसानों ने अपनी आंदोलन जारी रखने, आं...