पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 लॉकडाउन के समय से लगभग 1 वर्षों से बंद बच्चों का पसंदीदा पर्यटन स्थल एक्वावर्ल्ड (मछलीघर) आज से दर्शकों के लिए खुल गया।आज एक समारोह में एक्वा वर्ल्ड ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा शाहदेव ने गुब्बारे उड़ाकर परिसर को आम लोगों के लिये प्रारम्भ किया। इस अवसर पर एक्वावर्ल्ड के निदेशक सत्य प्रकाश चंदेल,सुमित रूंगटा, धीरज कुमार, संतोष , गोपाल शाह देव शुभोजीत, विजय मोहन झा,नीरज सिंह,आदि उपस्थित थे। विज्ञापन निदेशक सत्यप्रकाश चंदेल ने बताया की मछलीघर को बिल्कुल नए गेट अप के साथ रांची की जनता के लिए खोला गया है। बाहर से नई मछलियां मंगाई गई है।इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी उपलब्ध रहेंगे। सत्य प्रकाश ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है।मेन एंट्री पर ही लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।गेट पर ही सैनिटाइजर मशीन भी लगाया गया है। बिना मास्क के आने वाले लोगों के लिए प्रबंधन मास्क भी उपलब...