Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सांप्रदायिक सौहार्द्र

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पेश की धार्मिक सौहार्द की मिशाल

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदनीनगर  दीपक तिवारी  +917979 886793 अपने निर्माण की शुरुआत में ही निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर की ओर से धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इस संस्थान ने मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन स्थित कब्रिस्तान के लिए शौचालयों का निर्माण कराया है जिसका की आज विधिवत उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि शहर के बीचोबीच स्थित कब्रिस्तान में शौचालय की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी जिससे वहां आने वाले लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ाता था। शौचालय के अभाव में अक्सर सड़क के आसपास गंदगी भी हो जाती थी। निर्मला मल्टीस्पेशलिटी  हॉस्पिटल का निर्माण कब्रिस्तान के बगल में शुरू ही हो रहा है। यह हॉस्पिटल प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार सिंह की ओर से बनाया जा रहा है। हालांकि निर्माण के दौरान जब सामानों को रखने में परेशानी हुई तो मैनेजमेंट कमिटी ने बिना शर्त के कब्रिस्तान के आहते के बगल की खाली जगह इसके लिए देने की पेशकश की। इसके बारे में बताते हुए संस्थान के विश...