पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदनीनगर
दीपक तिवारी
+917979 886793
अपने निर्माण की शुरुआत में ही निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर की ओर से धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। इस संस्थान ने मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन स्थित कब्रिस्तान के लिए शौचालयों का निर्माण कराया है जिसका की आज विधिवत उद्घाटन किया गया।
गौरतलब है कि शहर के बीचोबीच स्थित कब्रिस्तान में शौचालय की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी जिससे वहां आने वाले लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ाता था। शौचालय के अभाव में अक्सर सड़क के आसपास गंदगी भी हो जाती थी।
निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कब्रिस्तान के बगल में शुरू ही हो रहा है। यह हॉस्पिटल प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार सिंह की ओर से बनाया जा रहा है। हालांकि निर्माण के दौरान जब सामानों को रखने में परेशानी हुई तो मैनेजमेंट कमिटी ने बिना शर्त के कब्रिस्तान के आहते के बगल की खाली जगह इसके लिए देने की पेशकश की।
इसके बारे में बताते हुए संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा कि कमिटी की ओर से मिला सहयोग ससमय और महत्वपूर्ण था। "हमें उचित जगह की सख्त जरूरत थी। बरसात आने वाली थी। इसी बीच हमारी परेशानी कमिटी के लोगों को पता चली। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि चूँकि अस्पताल पूरे समाज की भलाई के लिए बनाया जा रहा है तो जरूरत हो तो उनकी खाली जमीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारे लिए इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता था। इसी दौरान हमें पता चला कि शौचालय की कमी के चलते कब्रिस्तान में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। हमनें अपनी तरफ़ से वहां ये व्यवस्था करने का फैसला किया।"
उन्होंने बताया कि एक डॉक्टर के लिए उसका एक ही धर्म है जो कि मानवता की सेवा करना है। साथ ही उन्हें खुशी है कि शौचालय का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में भी अपना योगदान देगा।
उद्धघाटन के अवसर पर उपस्थित स्माईल क्राफ्ट के दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत कुमार सिंह ने कहा कि सभी वर्गों के बीच में आपसी मेलजोल और परस्पर सहयोग ही एक स्वस्थ समाज की नींव है।
निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर पूरे पलामू क्षेत्र के लिए एक अनूठा चिकित्सा संस्थान होगा जहां जरूरतमंदों के उत्कृष्ट इलाज में पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी। निर्मला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा पलामू जैसे पिछड़े इलाके में एक स्तरीय हॉस्पिटल देने के साथ साथ साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करना वाकई काबिलेतारीफ है।
Comments
Post a Comment