Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मन की बात

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानन्द पाठक के नेतृत्व में सभी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनी मन की बात ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  डालटनगंज शहर के निमिया बूथ नम्बर 225 और सदर प्रखंड के बड़कागाँव बूथ नम्बर 261 और 262 पर  भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानन्द पाठक के नेतृत्व में सभी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनी मन की बात ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मेदनीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो व टेलीविजन पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को बूथ संख्या 63, 64, 65, 66 के नजदीक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह आवासीय परिसर में सुना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में इटली से वापस लाए गए हजारों साल पुराना प्राचीन मूर्ति की जिक्र की फिर उन्होंने तंजानिया की दो भाई-बहन किलि पॉल और उनकी बहन नीमा का जिक्र किया जिनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी हैं फिर उन्होंने भारत में बोले जाने वाली विभिन्न भाषाओं के बारे में जिक्र किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मन की बात को देश की जनता के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मोदी ने देश के सभी वर्गों की पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाध...

पाटन प्रखंड के सिक्कीकला हाई स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन प्रखंड के सिक्कीकला हाई स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी भी शामिल हुई। विज्ञापन कार्यक्रम के उपरांत पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री जी की बात को दुहराते हुए कहा कि नदी हमारे लिए भौतिक वस्तु नहीं, बल्कि जीवंत इकाई है। तभी तो हम नदियों को मां कहते हैं। हमारे कितने ही पर्व हों, त्योहार हों, उत्सव हो, उमंग हो, ये सभी हमारी इन माताओं की गोद में ही तो होते हैं। मनोज कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में उन स्वतंत्रता सेनानियों को भी देश के सामने लाना है, जिनकी 75 सालों में कोई चर्चा नहीं हुई।  प्रधानमंत्री जी का यह वक्तव्य अनुकरणीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कार्यक्रम के जरिए 68वीं बार देश को करेंगे संबोधित।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 11 बजे किया जाएगा. यह 'मन की बात' कार्यक्रम का 68वां संस्करण है। कार्यक्रम ‘मन की बात’ को देशभर में आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम के 67 वें संस्करण के तहत देश को संबोधित किया था। कार्यक्रम 'मन की बात' के सांकेतिक भाषा संस्करण का प्रसारण आज सुबह 11 बजे डीडी भारती पर देख सकते हैं. इसके साथ ही 'मन की बात' कार्यक्रम के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों पर पीएम मोदी के प्रसारण के तुरंत बाद सुना जा सकता है. बता दें कि आज रात 8 बजे फिर से इसे प्रसारित किया जाएगा। मोबाइल पर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए आपको 1922 डायल करना होगा. जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा, जिसमें अपनी पसंदीदा भाषा चुन और क्षेत्रीय भाषा को चुन सकते है...