Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अधिग्रहण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बैंक ने किया फैयाज अहमद का जमीन सील

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदनीनगर  धर्मेंद्र सिंह +917979886793 फैयाज अहमद के द्वारा सजनी ऑटोमोबाइल स्टेशन रोड के लिए जी एल ए कॉलेज शाखा से ऋण लिया गया था जिसमें उनका जमीन बैंक के पास बंधक था ऋण नहीं चुकाने के कारण बैंक द्वारा सरफैसी एक्ट 2002 के तहत उक्त जमीन उक्त जमीन पर बैंक ने कब्जा किया। शाखा प्रबंधक श्री राजेश मुंडा ने बताया कि ऋण के रूप में जमीन बंधक था नहीं चुकाने पर बैंक के द्वारा कब्जा किया जा रहा है मौके पर भारतीय स्टेट बैंक जी एल ए कॉलेज शाखा के शाखा प्रबंधक श्री राजेश मुंडा तथा फिल्ड ऑफिसर देवाशीष रॉय,तथा वसूली कर्ता अमित कुमार उपस्थित थे।

सर्वे ख़्तियानी तलाब में माफयाओं द्वारा बाजबरन अधिग्रहण कर घर का निर्माण जारी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 ग्रामीणों ने  लिखित शिकायत उपायुक्त को सौप कार्रवाई की किया मांग अंचल अधिकारियों को लिखित जानकारी के बावजूद खामोशी ग़ैरमजूरवा भूमि पर माफियाओं का गिध्द नजर से सरकारी नुकशान सिमरिया :  सिमरिया अंचल के बेलगड़ा गांव में  सर्वे खतियान में दर्ज तलाब को दुन्दुआ गांव निवासी महेंद्र साव द्वारा बाजबरन अधिग्रहण कर घर बनाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके लेकर ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर उपायुक्त व अंचल को कार्रवाई करने की मांग की है। लिखित आवेदन में कहा है कि खाता नम्बर 107 प्लॉट नम्बर 65,66 रकबा 1 एकड़ 30 डिसमिल भूमि सर्वे खतियान  में तलाब दर्ज है।  उक्त भूमि पर महेंद्र साव द्वारा तलाब को मिट्टी भराई कर घर बनाया जा रहा है । जबकि उक्त तलाब से गांव के लोग खेती पटावन से लेकर अन्य जरूरत तथा  मछली पालन किया जाता है। अब तलाब को मिट्टी भराई कर घर बनाने से गांव के ग्रामीणों के बीच पानी का संकट से लेकर पानी पटावन तक काफी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि एक ओर सरकार खेती को लेकर जगह जगह डोभा से लेकर तलाब व अन्य यो...