पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
ग्रामीणों ने लिखित शिकायत उपायुक्त को सौप कार्रवाई की किया मांग
अंचल अधिकारियों को लिखित जानकारी के बावजूद खामोशी
ग़ैरमजूरवा भूमि पर माफियाओं का गिध्द नजर से सरकारी नुकशान
सिमरिया : सिमरिया अंचल के बेलगड़ा गांव में सर्वे खतियान में दर्ज तलाब को दुन्दुआ गांव निवासी महेंद्र साव द्वारा बाजबरन अधिग्रहण कर घर बनाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके लेकर ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर उपायुक्त व अंचल को कार्रवाई करने की मांग की है। लिखित आवेदन में कहा है कि खाता नम्बर 107 प्लॉट नम्बर 65,66 रकबा 1 एकड़ 30 डिसमिल भूमि सर्वे खतियान में तलाब दर्ज है। उक्त भूमि पर महेंद्र साव द्वारा तलाब को मिट्टी भराई कर घर बनाया जा रहा है । जबकि उक्त तलाब से गांव के लोग खेती पटावन से लेकर अन्य जरूरत तथा मछली पालन किया जाता है। अब तलाब को मिट्टी भराई कर घर बनाने से गांव के ग्रामीणों के बीच पानी का संकट से लेकर पानी पटावन तक काफी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि एक ओर सरकार खेती को लेकर जगह जगह डोभा से लेकर तलाब व अन्य योजनाएं चला रही है। किंतु भूमाफिया अब इतना बेखोफ हो गए हैं कि चाहे सरकारी भूमि हो या ग़ैरमजूरवा भूमि हो। अपना लाभ के लिए सरकार का कानून ताख पर रख पदाधिकारियों को धत्ता बताते हुए कुछ भी करने को तैयार है। हाल हीं के दिनों में इसी तरह का मामला बकचोमा खाता नम्बर 2 प्लॉट नबंर 76,77 रकबा लगभग 55 एकड़ भूमि को भूमाफियाओं ने अपना कब्जा जमाते हुए घर व दुकान तक बना डाला ।जबकि यह मामला अखबार में प्रकाशित होने पर अंचल द्वारा खानापूर्ति करते हुए मात्र सरकारी बोर्ड लगा कर चुप्पी साध ली गयी । वहीं इस मामले में उपायुक्त से पत्रकारों ने सवाल किया था ।जबाब में उपायुक्त द्वारा कार्रवाई से लेकर अनुमंडल बनाने की बात कही गयी थी। किन्तु सारा मामला टॉय टॉय फीस नजर आ रहा है। आने वाला दिनों में यदि अनुमंडल क्षेत्र में इसी तरह माफयाओं द्वारा ग़ैरमजूरवा भूमि को अधिग्रहण कर खरीद फरोख्त किया गया तो सरकारी कार्य के लिए जमीन की अभाव में मचान बना कर उस पर भवन बनाने की कवायद चालू हो जाएगा । आखिर ऐसे लोगों को कौन दे रहा है श्रेय? किसके बल पर बेधड़क किया जा रहा है अधिग्रहण? कौन देता है ऐसे भूमि का एलपीसी ? कौन बनाता है जाली कागजात? इस तरह बहुत सारी सवाल खड़ा होना लाजमी है। लिखित आवेदन में दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षर मौजूद है।
Comments
Post a Comment