पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने की भू-अर्जन से संबंधित कार्यो की समीक्षा उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने भू-अर्जन विभाग से रैयतों के लिए प्राप्त मुआवजा राशि को रैयतों के बीच यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें आर्थिक लाभ हो। साथ ही उन्होंने एनएच-75 एवं एनएच-98 के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भी रैयतों को भुगतान करने का निर्देश दिया। विश्रामपुर के अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी रैयतों को भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं वंशावली यथाशीघ्र निर्गत करें। इसके अलावा भवन निर्माण विभाग को भवन का मूल्यांकन कर अविलंब रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। जहां 3G निर्गत (एवार्ड निर्गत) किया गया है, वहां सीमांकन कर यथाशीघ्र काम शुरू कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने उन रैयतों (लाभुकों) से भी अपील किया है कि जिन लाभुकों के नाम एवार्ड की घोषणा हो चुकी है वे लाभुक अपना एवार्ड शीघ्र प्राप्त करें। इसके अलावा खासमहल जमीन का सर्वे करने हेतु सर्वेयर एवं...