पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सोमवती अमावस्या पर श्याम प्रभु को कराया गया महास्नान राँची-:हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम जी में सोमवार को प्रातःकाल में अमावस्या के पावन बेला पर महास्नान कराया गया।लखदातार को भिन्न भिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पुष्पों से निर्मित गजरों से मनमोहक श्रृंगार श्री गोपाल मुरारका एवं मनोज खेतान ने किया।बाबा को इस अवसर पर विशेष बागा(वस्त्र) भी धारण कराया गया।खाटु नरेश श्याम सरकार को मेवा एवं फलों का भोग अर्पित किया गया।प्रत्येक अमावस्या पर श्याम बाबा को स्नान कराया जाता है और प्रभु भक्तों को श्यामल रूप में दर्शन देते है। विज्ञापन भक्त भी बाबा के श्यामल छवि दर्शन को लालायित रहते है और सोमवती अमावस्या पर भी भक्तगण दर्शन को ललायित रहे।सभी भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में मंगलकामना करते हूं covid-19 कोरोना संकट से समस्त जगत को निकालने के लिए सुंदर भावपूर्ण अरदास हम है शरण में तेरी संसार के रचइया किया। सभी श्रद्धालुओ ने मिलकर नियमित श्रृंगार आरती प्रातःकाल 8.30 बजे किया एवं अपने अपने परिव...