पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को है, ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को है, ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह दुनिया भर के कई देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। हमारे देश में किसी भी ग्रहण के 9 घंटे पहले से ही सूतक काल माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम करने की सलाह नहीं दी जाती है। 26 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत में उपच्छाया ग्रहण की तरह दिखेगा, जिसके चलते सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के मुताबिक सिर्फ उन्हीं ग्रहणों का धार्मिक महत्व होता है, जिन्हें खुली आंखों से देखा जा सके। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को देखने के लिए खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों की जरूरत होती है। ग्रहण का दिन और समय साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 दिन बुधवार को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण कुल 5 घंटे के लिए होगा। विज्ञान के मुताबिक जिस वक्त सूरज और चां...