पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 जिले के चैनपुर प्रखंड के कोल्हुआ गांम निवासी दिवंगत नेवी अधिकारी सूरज दूबे की हत्या की जांच सीबीआइ से कराने के लिए एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रश्न काल के दौरान इस मामले पर चर्चा करना चाहा, मगर विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रुप से मिलकर कहा कि दिवंगत नेवी अधिकारी की हत्या का मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा हत्या को आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। विज्ञापन जबकि इसके पूर्व महाराष्ट्र पुलिस ने फिरौती के लिए हत्या किए जाने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस का दोनो बयान एक दूसरे के विरोधाभाषी है। इस कांड से पर्दा हटाने के लिए सीबीआइ जांच आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह सीबीआइ जांच कराने के लिए गृह विभाग भारत सरकार को राज्य सरकार की ओर से अविलंब अनुसंशा करने का आग्रह किया है।