पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 सिमरिया : कृषि बिल के विरोध में आहूत चक्का जाम की खानापूर्ति आंदोलनकारियों ने। कुछ पल के लिए जेएमएम,कांग्रेस, राजद और भाकपा के झंडे मुख्य रूप से सिमरिया चौक पर आंदोलन में दिखाई दिया। वहीं आंदोलनकारियों ने फोटो खिंचवाने का रस्म अदा किया गया और आंदोलन समाप्त हो गयी। कार्यक्रम से आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा। एनएच 99 और एनएच 100 पर यातायात निर्बाध रूप से चलती रही। इस कार्यक्रम में विपक्षी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।वहीं किसानों ने इससे दूरी बनाए रखा। किसान खेतों में काम करते और शाग सब्जियों की बिक्री में मशगूल रहे। कार्यक्रम में भाकपा नेता देवनंदन साहु, गयानाथ पांडेय, जवाहर विश्वकर्मा, जेएमएम नेता पूरन राम, राजद नेता सुबोध पांडेय, वीरेंद्र यादव, नित्यानंद सिंह कार्यकर्ताओं के अलावे अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।