पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
लोहरसी मंडल के ग्राम अपरमाड़ी में किसान चौपाल लगाकर किसानों को केंद्र सरकार के कृषि सुधार बिल से देश किसानों को होने वाले लाभ को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि बिल से होने वाले फायदों को बताते हुए जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री श् लवली गुप्ता ने कहा कि इस बिल के किसानों को अपने फसल को किसी भी बाजार में अपने कीमत पर बेचने की आजादी मिली है ।देश में लंबे समय से किसानों का शोषण हो रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार यह सुविधा दिया गया है कि देश के किसान अब अपनी फसल कहीं भी बिना रोक-टोक के बेच सकते हैं। किसानों को पूरी आजादी दी गई है ।सरकार का एक वादा है कि जो न्यूनतम समर्थन मूल्य कहते हैं वह लागू रहेगा वह ना हटा है और ना हटाने जा रहा है। देश के अनेक राज्य में आठ प्रतिशत से लेकर ढाई प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ता था किसानों को उस से मुक्त कर दिया है ।कृषि बिल के हो रहे विरोध के लेकर लवली गुप्ता ने बताया कि जब भी कोई सुधार होता है तो विपक्षी उसका विरोध करते हैं लेकिन विरोध करने वालों से प्रश्न पूछा जाना चाहिए कि अगर यह विल इतना ही गलत था तो विपक्षी अपने चुनाव के मेनिफेस्टो में क्यों शामिल किया। इसका मतलब आप का मेनिफेस्टो झूठा है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में यह पहले से ही शामिल है । इस कृषि सुधार बिल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उनका अधिकार देकर सशक्त व आत्म निर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।
Comments
Post a Comment