Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शहरी आवास योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लॉटरी से 64 लोगों को दिये गये शहरी आवास योजना के तहत किफायती फ्लैट

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आवास आवंटन को लेकर टाउन हॉल में समारोह का हुआ आयोजन उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार जिस उद्देश्य से काम कर रही है वह तभी पूरा होगा जब समाज के जरूरतमंदों को उसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर आवास योजना संचालित की है।आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए या किफायती आवास योजना लाभप्रद है। उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि लॉटरी के माध्यम से 64 लोगों को किफायती फ्लाइट का आवंटन किया जा रहा है।उन्हें बधाई लेकिन जिनको इस लॉटरी में आवास नहीं मिल सका है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है उनको भी भविष्य में आवास दिया जायेगा।उपायुक्त मंगलवार को शहर के टाउन हॉल में मेदनीनगर नगर निगम द्वारा आयोजित की किफायती आवास आवंटन समारोह में बोल रहे थे।समारोह का उद्घाटन उपायुक्त महापौर,नगर आयुक्त,उप नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी वैसे लोगों के लिए है जिनके पास शहरी क्षेत्र मे...