पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर सोमवार रात करीब 9 बजे बड़े ग्लोबल आउटेज के कारण भारत सहित लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए बंद हो गए. वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ हो गए.फेसबुक संचार कार्यकारी एंडी स्टोन ने एक ट्वीट में कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं.मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे फेसबुक के ऑनर मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मैसेंजर अब ऑनलाइन आ चुके हैं. आज की इस समस्या के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं. मैं जानता हूं कि आप हमारी सेवाओं पर कितना भरोसा करते हैं. आप उन सभी लोगों से जुड़े रहिए जिनकी आप केयर करते हैं. उनके इस पोस्ट के बाद चंद मिनटों में ही यूजर्स ने लाखों लाइक्स और कमेंट्स किए और राहत की सांस ली.वहीं व्हाट्सएप आउटेज को ट्रैक करने व...