Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेंशन योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले के 1.65 लाख लाभुकों को मिला पेंशन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर समाजिक सुरक्षा कोषांग जिले के वृद्ध,असहाय,विधवा व दिव्यांग जनों को पेंशन की राशि उपलब्ध कराने हेतु तत्पर है।इसी का नतीजा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न पेंशन योजनाओं के कुल 1 लाख 65 हजार 426 लाभुकों के खातों में मई माह तक का पेंशन निर्गत किया जा चुका है। इस तरह जिले में अब किसी पेंशनधारी के पेंशन का बकाया नहीं है। उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि लाभुकों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए ससमय उनका पेंशन निर्गत कर दिया गया है।उपायुक्त ने पेंशनधारियों को पैसे की निकासी करते वक्त शारीरिक दूरी का अनुपालन करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही पैसे की निकासी करें। श्री रंजन ने कहा कि यदि किसी लाभुक को किसी भी प्रकार के पेंशन संबंधी कोई परेशानी हो तो संबंधित प्रखंड/अंचल कार्यालय में जानकारी दे सकते हैं,संबंधित पदाधिकारी के द्वारा शिकायत का निपटारा किया जाएगा। विज्ञापन समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक...