Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मतदाता

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने योध सिंह नामधारी महाविद्यालय एवं गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध में किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.इसी कड़ी में शनिवार को जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के मद्देनजर मेदनीनगर के योध सिंह नामधारी महाविद्यालय एवं गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जागरूकता अभियान चलाया.बच्चों को जागरूक करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत पांच श्रेणियों क्वीज कंटेस्ट,वीडियो मेकिंग,पोस्टर डिजाइनिंग,सांग व स्लोगन कंटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकेंगे.उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से संबंधित विवरणी भारत निर्वाचन आयोग,नयी दिल्ली के वेबसाइट ecisveep.nic.in/contest तथा voterawarenesscontest.in पर भी देखा जा सकता है एवं इसके माध्यम से भाग लिया जा सकता है. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित थीम "मेरा मत मेरा भविष्...

मतदाता संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है वोटर हेल्पलाइन ऐप:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है यह एप उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में यह एप डाउनलोड करने की अपील की चुनाव आयोग ने वोटरों की तमाम दिक्कतों को घर बैठे दूर करवाने के लिए एक मोबाइल ऐप विकासित किया है जिसका नाम वोटर हेल्पलाइन एप है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि इस मोबाइल ऐप के जरिये नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने,उसमें संशोधन, अपमार्जन,एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण,एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में स्थानांतरण,चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जानने, चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि आसान भाषा में कहा जाए तो मतदाता संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है वोटर हेल्पलाइन ऐप। विज्ञापन नये वोटर घर बैठे दर्ज करवा सकेंगे मतदाता सूची में अपना नाम: जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित...

पूरे देश में मान्य होगा इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पहचान पत्र

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन ई-एपिक से डाउनलोड कर सकते हैं मतदाता पहचान पत्र  डिजिटल युग में अब मतदाता पहचान पत्र भी इलेक्ट्रॉनिक होने को है। भारत निर्वाचन आयोग ने 11वें मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पहचान पत्र (ई-एपिक) लांच किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने बताया कि कोई भी मतदाता अब अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर ई-एपिक पीडीएफ फार्म में डाउनलोड कर सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक मतदाता पहचान पत्र निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों में मतदाता के पहचान पत्र के रूप में पूरे देश में मान्य होगा, बशर्ते व्यक्ति का नाम किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के सभाकक्ष में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। डिजि लॉकर पर अपलोड करने की मिलेगी सुविधा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे में जाने पर भी मतदाता के इलेक्ट्रॉनिक पहचान पत्र में जरूरी संशोधन हो जाएगा और वह पुन: इसे डाउनलोड कर उपयोग में ला सकता है। इसे प्र...

नए निबंधित मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से करें e-EPIC डाउनलोड

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन 7 एवं 13 मार्च को मतदान केंद्रों में लगेगा विशेष कैम्प उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि रंजन ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के दौरान निबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वह भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के वेबसाइट www.nvsp.in के माध्यम से अपना e-EPIC 15 मार्च 2021 के पूर्व डाउनलोड कर लें।  इस कार्य को सुगम बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सभी नव निबंधित मतदाता जिन्होंने अपना यूनिक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है वह दिनांक 15 मार्च 2021 के पूर्व e-EPIC डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे। मतदाताओं के सुविधा के लिए इसके संबंध में उन्हें आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर एवं ईआरओ तथा एईआरओ के कार्यालय में दिनांक 7 मार्च 2021 तथा 13 मार्च 2021 को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।  उपायुक्त ने उपरोक्त तिथि पर सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वह अपने अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने किसी भी ...

किसी योग्य का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे : उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 वंचित महिला मतदाताओं का मतदाता सूची में शीघ्र कराएं निबंधन : डीसी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक जिले में चलाए जा रहे मतदाता  पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि रंजन ने गुरुवार को बैठक की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के पांकी,विश्रामपुर,व डालटनगंज के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,राज्य निर्वाचन आयोग से अवर निर्वाचन पदाधिकारी मयंक भूषण,व निर्वाचन आयोग के प्रोग्रामर उदय शंकर राय शामिल थे। बैठक में उपायुक्त ने मतदाता  पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी यह  सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी योग्य का नाम मतदाता सूची से नही छुटे।इस दौरान उन्होंने वंचित महिला मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। बैठक में निर्वाचन आयोग के प्रोग्रामर उदय शंकर...