पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
7 एवं 13 मार्च को मतदान केंद्रों में लगेगा विशेष कैम्प
उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि रंजन ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के दौरान निबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वह भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के वेबसाइट www.nvsp.in के माध्यम से अपना e-EPIC 15 मार्च 2021 के पूर्व डाउनलोड कर लें।
इस कार्य को सुगम बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सभी नव निबंधित मतदाता जिन्होंने अपना यूनिक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है वह दिनांक 15 मार्च 2021 के पूर्व e-EPIC डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे। मतदाताओं के सुविधा के लिए इसके संबंध में उन्हें आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर एवं ईआरओ तथा एईआरओ के कार्यालय में दिनांक 7 मार्च 2021 तथा 13 मार्च 2021 को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने उपरोक्त तिथि पर सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वह अपने अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर मतदाता सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1950 पर पूर्वाहन 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे के बीच संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में भी डाउनलोड सेंटर की स्थापना स्थाई रूप से की गई है जहां से नव निबंधित मतदाता अपना e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment