Skip to main content

Posts

Showing posts with the label किसान मेला

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मधुपुर प्रखंड अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग श्री बादल पत्रलेख व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मधुपुर प्रखंड अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग श्री बादल पत्रलेख व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार बेहतर कदम उठा रही है। इस उद्देश्य से किसानों के हित में उनके आधारभूत संरचनाओं को ठीक करने के उद्देश्य से कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को लाभान्वित व जागरूक करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन राज्य भर में किया जा रहा है। साथ हीं उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ कृषकों से अपनी जरूरत के हिसाब से योजनाओं के लाभ लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने करीब 9 लाख किसानों के 50000 रुपये तक की कर्ज राशि माफ करने का फैसला किया है। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष मे...