पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मधुपुर प्रखंड अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग श्री बादल पत्रलेख व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मधुपुर प्रखंड अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग श्री बादल पत्रलेख व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार बेहतर कदम उठा रही है। इस उद्देश्य से किसानों के हित में उनके आधारभूत संरचनाओं को ठीक करने के उद्देश्य से कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को लाभान्वित व जागरूक करने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन राज्य भर में किया जा रहा है। साथ हीं उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ कृषकों से अपनी जरूरत के हिसाब से योजनाओं के लाभ लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने करीब 9 लाख किसानों के 50000 रुपये तक की कर्ज राशि माफ करने का फैसला किया है। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजटीय आवंटन के अनुरूप दो हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
सरकार ने सबसे पहले छोटे किसानों को कर्ज माफी का लाभ देने का फैसला लिया है और आगे दूसरे और तीसरे चरणों में एक लाख रुपये और दो लाख रुपये तक के ऋण लेने वाले किसानों के भी कर्ज माफ करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल ने किसानों की ऋण माफी के लिए 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इस राशि से राज्य के सभी किसानों एवं मजदूरों के किसी भी बैंक से लिये गये 50 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने कहा कि वर्तमान में परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों का उपयोग अवश्य करें। सरकार किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ लगातार बेहतर कदम उठा रही है।
उन्नत कृषकों को माननीय मंत्री द्वारा किया गया पुरस्कृत
कृषि मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी को लेकर किसानों के द्वारा लाये गये प्रादर्श का निबंधन पूर्वाह्न 8ः00 बजे से 11ः00 बजे तक सारवां प्रखण्ड कार्यालय परिसर में किया गया। जिसके पश्चात निर्धारित चयन समिति द्वारा सब्जी, फल, फूल एवं विभिन्न फसलों की प्रदर्शनी में लगे फसलों की गुणवता व निर्धारित मापदण्ड को देखते हुए कृषि मंत्री द्वारा उन्नत कृषकों को पारितोशित एवं प्रशंसा पत्र वितरण किया गया। कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी में कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा 12 से अधिक स्टाॅल कृषकों की सुविधा हेतु लगाये गए थें। इस दौरान माननीय कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर कृषकों को बेहतर खेती व बेहतर उपज हेतु ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी।
उन्नत कृषकों द्वारा कृषि मेले में लगायी गयी प्रदर्शनी की विवरणी।
वर्ग क-फसल- 1. गैंहुॅ का दो पौधा 2. सरसों का दो पौधा 3. अरहर का दो पौधा 4. मटर का दो पौधा 5. चना का दो पौधा 6. मसूर का दो पौधा 7. ईख का दो पौधा।
वर्ग ख-सब्जी- 1. बंदा गोभी दो पीस 2. फूलगोभी दो पीस 3. आलू पांच पीस 4. बैगन पांच पीस 5. मूली पांच पीस 6. कोहड़ा एक पीस 7. टमाटर पांच पीस 8. कद्दू दो पीस 9. ओल दो पीस 10. प्याज पांच पीस पौधा सहित 11. मिर्च के दो पौधे 12. राजमा पौधा सहित 13. ब्रोकली दो पीस 14. बीट दो पीस पौधा सहित 15. गाजर चार पीस पौधा सहित 16. शिमला मिर्च दो पीस पौधा सहित 17. मशरूम पैकेट फलन सहित 18. अन्य कोई भी सब्जी दो की संख्या में।
वर्ग-ग-फल- 1. पपीता दो पीस 2. अमरूद चार पीस 3. नींबू चार पीस 5. बेल दो पीस 6. केला छः पीस 7. अन्य फल दो की संख्या में।
वर्ग-घ-फूल-1. गेंदा फूल दो पौधा सहित 2. गुलाब फूल दो पौधा सहित 3. अन्य कोई फूल का पौधा दो अथवा औषधीय पौधा दो की संख्या में।
कार्यक्रम के दौरान कृषकों के बीच माननीय मंत्री द्वारा निम्न परिसम्पितियों का वितरण गया
91 वनाधिकार पट्टा का वितरण किया गया।
प्रखण्ड कार्यालय मधुपुर से ग्रीन राशन कार्ड का वितरण किया गया।
कृषि विभाग की ओर से 45 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 100 मिट्टी जांच फाॅर्म, 16 मेनुअल स्प्रेयर एवं 15 केसीसी कार्ड का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत मधुपुर नगर परिषद क्षेत्रअन्तर्गत कुल 302 लाभुकों का जाॅब कार्ड का स्वीकृति किया जा चुका है, जिनमें से 10 लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत कुल 326 लाभुकों का ऋण स्वीकृति किया जा चुका है, जिनमें से 10 लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री बादल पत्रलेख उपस्थित जनप्रतिनिधियों व वरीय अधिकारियों द्वारा किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में लगाये गये स्टाॅल का निरीक्षण कर लाभुकों को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ से जुड़े जानकारियों से अवगत हुए। साथ ही कृषकों के बीच योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ कृषक मित्र ले सके।
Comments
Post a Comment