Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मारपीट

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

JJMP उग्रवादियों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह में रोड का काम करने वाले मेड कृष्णा राम और उसके साथ आठ ग्रामीणों के साथ की मारपीट

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - JJMP उग्रवादियों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह में रोड का काम करने वाले मेड कृष्णा राम और उसके साथ आठ ग्रामीणों के साथ की मारपीट, इलाज़ के लिए तीन लोगो को मेदिनीनगर MMCH में किया गया भर्ती, आपको बता दें कि मनरेगा के तहत रोड का काम किया जा रहा था उसी को लेकर JJMP नक्सली ने मांगी थी पूर्व में भी लेवि ,नही दिए जाने के बाद कि गई पिटाई ,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी । विज्ञापन

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षो में मारपीट में तीन महिला समेत छः घायल

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षो में मारपीट में तीन महिला समेत छः घायल,सभी घायल एक ही पक्ष के बताए जा रहे है, बच्चे के खेलने के दौरान हुए विवाद जमीनी विवाद में बदल गयी जिसके चलते घटी घटना,सभी घायलो का ईलाज हुसैनाबाद अस्पताल में किया गया, भुक्तभोगी ने इससे संबंधित आवेदन थाना में देकर न्याय की लगाई है,घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद शहर के लंबी गली का है।

परशुराम सेना गढ़वा जिला के करकोमा निवासी सतीश तिवारी उर्फ़ चंकी तिवारी के यहां पहुंची और करकोमा मुखिया पति के द्वारा दिव्यांग व्यक्ति चंकी तिवारी के साथ मारपीट

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 परशुराम सेना गढ़वा जिला के करकोमा निवासी सतीश तिवारी उर्फ़ चंकी तिवारी के यहां पहुंची और करकोमा   मुखिया पति के द्वारा दिव्यांग व्यक्ति चंकी तिवारी के साथ मारपीट किया गया है केश दर्ज होने के36 घंटे के बाद भी प्रशासन के तरफ़ से दोसीयों पर कोइ कारवाइ नही की गयी हैं परशुराम सेना मांग करता है कि मुखीया पति को जल्द गिरफ्तार किया जाये।।

बर्मामाइंस इस्टप्लांट बस्ती में जमीन पर दो पक्ष की दावेदारी, मारपीट

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बर्मामाइंस थाना क्षेत्र इस्ट प्लांट बस्ती में जमीन विवाद में दो पक्ष के बीच जमकार मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। मारपीट में संजय सिंह को सिर में चोट आई हैं। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। घायल ने पुलिस को बताया बलिस्टर सिंह से उसका जमीन को लेकर विवाद था। जमीन पर धारा 144 लगाया गया था। सोमवार को बालिस्टर सिंह जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। मना करने पर उनके साथ बालिस्टर सिंह, धीरज सिंह ने मारपीट की। बालिस्टर सिंह, धीरज सिंह आए दिन जान मारने की धमकी दिया करते हैं । संजय सिंह ने मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ और दूसरे पक्ष की ओर से धीरज सिंह ने संजय सिंह और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जमीन रजिस्ट्री कराने के विवाद में मारपीट, नौ पर प्राथमिकी

  पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जमीन रजिस्ट्री कराने के विवाद में सदर अस्पताल परिसर में दो महिलाओं की जमकर पिटाई की गई। मामले को लेकर मुशहरी थाना क्षेत्र के बुधनगरा जगन्नाथ निवासी जहीदा खातून ने शुक्रवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अपने रिश्तेदार रुकसाना खातून,मो. अकबर,सबाना खातून,फूल मोहम्मद,अपसाना खातून, मो. शाहिद, सुल्ताना खातून, अमाना खातून और मो. मोईउद्दीन को आरोपित किया है। जहीदा खातून ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की शाम इसरत खातून के साथ सदर अस्पताल परिसर में कातिब निर्भय कुमार राज से कागजात तैयार करवा रही थी। इसी बीच सभी आरोपित आया और उनके ऊपर हमला बोल सभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी आरोपित मिलकर उनकी जमीन को बेच रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई।

मारपीट में युवक जख्मी

  पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  शहर के बिड मोहल्ला अंसार नगर निवासी मो. मिस्टर बुधवार को हुई मारपीट में जख्मी हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस बाबत घायल युवक ने मोहल्ले के ही सहीना खातून के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है। घायल ने बताया कि सुबह वह घर के बाहर नाली साफ कर रहा था। इसी बीच सहीना ने उसपर ईट व पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया।

सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प। मारपीट की घटना में वृद्ध की बेरहमी से पिटाई। गंभीर अवस्था मे घायल को ईलाज के लिये लाया गया सदर अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर। मौके पर पहुंची पुलिस, सदर थाना क्षेत्र के सजना गांव की घटना। मांडर बाजार टाड़ में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत

दो अलग-अलग मामले में मारपीट में 2 लोग हुए घायल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।घायलों में कुशदण्ड ग्राम निवासी विजय शर्मा व अधौरा ग्राम निवासी श्रीकेश कुमार के नाम शामिल है।

पत्रकार आनंद दत्ता के साथ रांची में मारपीट करने के मामले में एसआई मोहन महतो को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को सस्पेंड कर दिया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 उन्होंने देखा कि एएसआई दो महिलाओं से पूछताछ कर रहे हैं। सामने आनंद को देख एएसआई ने पूछा कि यहाँ क्या कर रहे हो। उसने कहा कि सब्जी लेने आया हूं । इस पर एएसआई ने ने कहा कि थैला कहां है। उसने कहा कि थैला पत्नी के पास है। वह आगे बढ़ गई है ।इस पर एएसआई ने तबातोड़ चार थप्पड़ आनंद को मार दिया। फिर कॉलर पकड़कर पीसीआर में बैठा दिया और मोरहाबादी टीओपी ले गए ।वहां भी मारपीट की। पुलिस कर्मी ने आनंद को पॉकेट मार कहकर प्रताड़ित किया। जब पत्रकारों को सूचना मिली पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। आनंद को छोड़ा गया । प्रेस क्लब रांची के प्रतिनिधियों ने एसएसपी से एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस कर्मी के द्वारा पत्रकार आनंद की पिटाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर रांची पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही करें। डीजीपी एमवी राव ने भी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश एसएसपी को दिया है। पत्रकार आनंद दत्ता के साथ रांची में मारपीट करने...

मारपीट के आरोपी को श्री बंशीधर नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  स्थानीय पुलिस ने मारपीट के चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसमे थाना क्षेत्र के पाल्हे कला ग्राम निवासी शिव कुमार राम व गगरियाघाट निवासी शोभनाथ साव को जेल भेज दिया गया। जबकि शेष दो आरोपी को ट्रॉमा सेन्टर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनो आरोपी जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है वे कोरोना पॉजिटिव थे।

अलग-अलग मामले में तीन महिलाएं हुई घायल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई। जबकि एक महिला पेड़ से गिर कर घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलों में महुली कलां ग्राम निवासी मीना देवी, सविता देवी तथा बेलिया ग्राम में पेड़ से गिर कर घायल वितवंती देवी के नाम शामिल है।

पलामू जिला के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया में मंगलवार की सुबह पशु चराने को लेकर दो समुदाय में मारपीट

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पलामू जिला के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया में मंगलवार की सुबह पशु चराने को लेकर दो समुदाय में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष के 9 लोग जख्मी हो गए। अफरा-तफरी में घायलों को इलाज के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सूर्यवंशी महतो, दीनानाथ महतो, रवि प्रकाश कुशवाहा, अरुण महतो, संजय महतो, नंदलाल महतो, बसंत महतो, बृजकेश्वर महतो व राघमनी देवी शामिल हैं। घायलों ने बताया कि सरैया स्थित उनके खेत में फसल लगा हुआ था। दूसरे पक्ष के लोग उनके फसल में पशु चरा रहे थे। मना करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और व गंडासा लेकर हमला कर दिया। इससे 9 लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ संदीप गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर ही पुलिस तैनात है।

मेंस एसोसिएशन की टीम ने की मारपीट मामले की जांच, थाना प्रभारी के विरूद्ध होगी कानूनी कार्रवाई : रमेश

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गढ़वा थाना में रविवार को जवान एवं पुलिस पदाधिकारियों की हुई मारपीट की घटना की पुलिस मेंस एसोसिएशन के टीम ने सोमवार को जांच किया। जांच के बाद एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव रमेश उरांव ने पुलिस लाईन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि पुलिस पदाधिकारी द्वारा जवान की पीटा जाना घोर निंदनीय है। इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत एवं परिपुअनि स्वामी रंजन ओझा के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।  श्री उरांव ने कहा कि एसोसिएशन एसपी द्वारा किये गये कार्रवाई से संतुष्ट है। यदि शीघ्र ही पुलिस पदाधिकारियों पर विभागिय कार्रवाई नहीं की जाती है तो एसोसिएशन शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि यह बिहार, झारखंड का पहला मामला है जब एक पुलिस दूसरे पुलिस को बांध कर पीटा हो। अधिकारियों की जवानों पर ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश के सहायक महामंत्री प्रदीप तिवारी, मेजर आनंद राज खलखो, गढ़वा जिलाध्यक्ष रवि कुशवाहा, सचिव महेन्द्र पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी किये गये लाईन हाजिर

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  गढ़वा सदर थाना में रविवार को जवान एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच हुई मारपीट की घटना में एसपी श्रीकांत एस खोटरे कार्रवाई करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत एवं सब इंस्पेक्टर स्वामी रंजन ओझा को लाईन हाजिर कर दिया है।  एसपी ने बताया कि गढ़वा थाना में आरक्षी रमेश उरांव ने पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत तथा परिपुअनि स्वामी रंजन ओझा के उपर गाली-ग्लौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप के सत्यता की जांच सक्षम पदाधिकारी कर रहे हैं।    घटना की निष्पक्ष जांच हो सके इसलिए तत्काल उक्त दोनों पदाधिकारियों को स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। जांच में जो भी दोषी पाये जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के जवान साथ घटी मारपीट को ले आज दिन भर पुलिस महकमे में छाई रही सरगर्मी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  रविवार को सदर थाना गढ़वा में पुलिस के जवान रमेश उरांव के साथ थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत एवं प्रचारी अवर निरीक्षक स्वामी रंजन ओझा के द्वारा मारपीट किए जाने के मामले को लेकर आज दिन भर पुलिस महकमे में भारी सरगर्मी छाई रही।  एक तरफ जहां इस मामले को पैचप करने के लिए पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से जिला अध्यक्ष रवि कुशवाहा तथा ऑफिसर्स मेंस एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष आनंद राज खलखो दिनभर मोर्चा संभाले रहे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश से आए पुलिस मेंस एसोसिएशन के अधिकारियों ने इनके खेल को बिगड़ते हुए पूरे मामले को मीडिया से लेकर डीआईजी तक हाईलाइट कर दोषी पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई कराने के लिए सक्रिय दिखे। कल की घटना को लेकर दरअसल आज सुबह से ही पुलिस महकमा में भारी हलचल देखा गया जवान की पिटाई किए जाने से पुलिस मेंस एसोसिएशन की झारखंड इकाई खासा नाराज है। इस मामले को लेकर आज पुलिस मेंस एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव रमेश उरांव के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश के सह महामंत्री शंकर तिवारी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष देव मुंडा की एक टीम गढ़वा ...

छुट्टी को लेकर सिपाही और थाना प्रभारी के बीच मारपीट

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 छुट्टी को लेकर सिपाही और थाना प्रभारी के बीच मारपीट, आरोप सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत और सब इंस्पेक्टर स्वामी रंजन ओझा के ऊपर लगा है, इन दोनों के द्वारा सदर थाना के सिपाही रमेश उरांव के साथ मारपीट किया गया है। मारपीट में घायल सिपाही रमेश को अन्य साथी जवानों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।