पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मेंस एसोसिएशन की टीम ने की मारपीट मामले की जांच, थाना प्रभारी के विरूद्ध होगी कानूनी कार्रवाई : रमेश
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
श्री उरांव ने कहा कि एसोसिएशन एसपी द्वारा किये गये कार्रवाई से संतुष्ट है। यदि शीघ्र ही पुलिस पदाधिकारियों पर विभागिय कार्रवाई नहीं की जाती है तो एसोसिएशन शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि यह बिहार, झारखंड का पहला मामला है जब एक पुलिस दूसरे पुलिस को बांध कर पीटा हो। अधिकारियों की जवानों पर ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश के सहायक महामंत्री प्रदीप तिवारी, मेजर आनंद राज खलखो, गढ़वा जिलाध्यक्ष रवि कुशवाहा, सचिव महेन्द्र पासवान आदि लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment