Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पशुधन योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप करें प्रदर्शन- उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पशुपालन,मत्स्य एवं डेयरी विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा सभी प्रखंडों के पशुपालकों को मिले योजना का लाभ, अधिकारियों को दिया जरूरी दिशा–निर्देश उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्षा में पशुपालन/मत्स्य, डेयरी विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्रमवार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मनी ने बताया कि स्वरोजगार के सृजन, पशु उत्पादकता में वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने 29 दिसंबर, 2020 को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना ग्रामीण विकास, कल्याण विभाग तथा कृषि एवं पशुपालन विभाग के कन्वर्जेन्स से झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें सरकार किसानों को पचास से लेकर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। अबतक के प्रदर्शन पर असंतोष व्...