पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पशुपालन,मत्स्य एवं डेयरी विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
सभी प्रखंडों के पशुपालकों को मिले योजना का लाभ, अधिकारियों को दिया जरूरी दिशा–निर्देश
उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्षा में पशुपालन/मत्स्य, डेयरी विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्रमवार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मनी ने बताया कि स्वरोजगार के सृजन, पशु उत्पादकता में वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने 29 दिसंबर, 2020 को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना ग्रामीण विकास, कल्याण विभाग तथा कृषि एवं पशुपालन विभाग के कन्वर्जेन्स से झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें सरकार किसानों को पचास से लेकर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।
अबतक के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया
उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने क्रमवार सभी योजनाओं से संबंधित राज्य से प्राप्त लक्ष्य व अब तक के प्रदर्शन की प्रखंडवार जानकारी ली। उन्होंने अबतक के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया। सभी प्रखंडों के पशुपालकों को मिले योजना का लाभ इसे सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त श्री जय किशोर प्रसाद को इसकी निगरानी करते हुए ससमय राज्य को प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा। साथ ही बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को भी प्रतिवेदन की कापी उपलब्ध कराने को कहा।
उल्लेखनीय हो कि, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत राज्य सरकार पशु पालकों को निम्न योजनाओं से लाभांवित कर रही है। पशुपालन क्षेत्र में बकरा विकास योजना, शुकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुकुट योजना, बॉयलर कुकुट पालन योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना शामिल है। वहीं, गव्य विकास क्षेत्र में दो दुधारू गाय का वितरण, कामधेनु डेयरी फार्मिंग अंतर्गत मिनी डेयरी के तहत 5 से 10 गाय वितरण की योजना, हस्त एवं विद्युत चलित चैफ कटर का वितरण, प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता, तकनीकी इनपुट सामग्रियों का वितरण आदि शामिल है।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुषमा देवी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मनी सहित बोकारो विधायक प्रतिनिधि श्री संजय त्यागी एवं अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment