Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केसीसी ऋण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के केसीसी ऋण वाले लाभुक ई -केवाईसी जरूर कराएं

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  प्रखंड के कृषि सहायक प्रबंधक अनिल मेहता ने केसीसी ऋण लाभुकों से अपील किया है कि किसान अपने खाते को ऋण माफी के लिए ईकेवाईसी करा ले ताकि उनको ऋण माफी में सहूलियत मिल सके। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के कृषक मित्रों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के केसीसी लाभुकों को ईकेवाईसी में मदद कर उनका ऋण माफी कराएं जिससे किसानों को झारखंड सरकार द्वारा ऋण माफी का लाभ पहुंचाया जा सके। विज्ञापन