Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोल माइंस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रजहारा कोलियरी का लैंड रिकॉर्ड करें अप-टू-डेटः उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रजहारा कोलियरी क्षेत्र के भू-स्वामियों के विस्थापन व पुनर्वास को लेकर स्थलीय जांच कर करें नियमसंगत कार्रवाई विस्थापितों के शिकायत के निस्पादन हेतु शिकायत निवारण समिति की हुई बैठक रजहारा कोलियरी का लैंड रिकॉर्ड अप-टू-डेट करें। अंचल से प्राप्त प्रतिवेदनों के आलोक में अपर समाहर्ता स्थल की जांच कर नियमसंगत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। यह बातें पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज भू-अर्जन के विस्थापितों के शिकायत के निष्पादन हेतु शिकायत निवारण समिति की बैठक में उक्त निदेश दिया।  विधायक प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कोलियरी क्षेत्र के वैसे रैयत जिनका लगान कट रहा है, खेती कर रहे हैं, उन्हें मुआवजा व नौकरी मिले। कोलियरी खाली जगह पर कार्य कर रहा है। विस्थापन व पुनर्वास की आवश्यकता है। बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला कानुनगो राम विहारी पांडेय, लैंड एंड रेवेन्यू इंस्पेक...