पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के अगुवाई में ग्राम खुरा खुर्द के अखड़ा में दो दिवसीय कुड़ूख जतरा का आयोजन किया गया
पलामू समाचार केंद्र धर्मेंद्र कुमार सिंह सदर प्रतिनिधि +917979886793 दो दिवसीय 19/11/2021 से 20/11/2021 अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के अगुवाई में ग्राम खुरा खुर्द के अखड़ा में दो दिवसीय कुड़ूख जतरा का आयोजन किया गया है जो विगत कई वर्षों से पुर्वजों के द्वारा चलते आ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बालकिशुन उरांव एवं संचालन अद्दि कुड़ूख सरना समाज जिला अध्यक्ष श्री मिथलेश उरांव ने किया कार्यक्रम की शुरुआत अन्ना अद्दि प्रार्थना सरना समाज एवं सिरा सिता कर अपने पुर्वाजो को याद कर कड़सा द्विप जला कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू जिला पाहन श्री बिन्धेश्वर उरांव एवं विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक श्री श्याम लाल उराॅंव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बालकिशुन उरांव ने कहा कुड़ूख जतरा हमारे पुर्वज से चलते आ रहा है हमारे पुरखों ने जो हमें अपनी समाज की सभ्यता संस्कृति को संजोग कर रखा था उसे हम सबों का बचाय रखना हमारी सबसे बड़ा धर्म है। जतरा का मुख्य उद्देश्य सरना समाज के समितियों को का मिलन आपसि ताल मेल अपनी ...