पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 "हिंदी भारत की है जान, अपने देश की अपनी शान।" चैनपुर, 14 सितंबर 2021; रा.उर्दू उत्क्र.म.वि.बी. एम. सी. नेउरा में हिंदी दिवस विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक एम जे अजहर ने की। संचालन रामप्रवेश सिंह ने किया। विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक नौशाद अहमद खान व विशिष्ट अतिथि सीआरपी वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाध्यापक एम जे अजहर ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। इसे जनमानस की भाषा बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात काका कालेलकर हजारी प्रसाद द्विवेदी सेठ गोविंद दास आदि वरिष्ठ साहित्यकारों ने हिंदी को सशक्त बनाने में अथक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि हिंदी को पूरे भारत में फैलाएं। इसे रोजमर्रा की बोलचाल में अपनाएं। विज्ञापन उन्होंने नारा दिया-- "हिंदी भारत की है जान, अपने देश की अपनी शान।" उ...