Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जागरूकता शिविर

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चैनपुर में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चैनपुर में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन। मेदिनीनगर, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चैनपुर प्रखंड  में  बिधिक  जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके  पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कच्छप ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाएं के बारे में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा  की जब तक लोग जागरूक नही होंगे हक अधिकार से बंचित रहेंगे। उन्होंने गांव, गरीब, किसान को समृद्ध बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी । साथ ही कहा कि कोई भी अगर समस्या हो तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आकर अपनी समस्या रख सकते हैं । अगर आप पात्र होंगे तो समस्याओं का निदान कराने का पूरा कोशिश किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी  गिरिवर मिंज  ने कहा  कि  विकास बिरोधी नही बल्कि सहयोगी बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोग ...

लेस्लीगंज प्रखंड के गुरीयादामर मे विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान मे झालसा के निर्देशानुसार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन लेस्लीगंज प्रखंड के गुरीयादामर मे विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान मे झालसा के निर्देशानुसार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लेस्लीगंज प्रखंड के ग्राम पूर्णाडीह टोला गुरियादामर में विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में झालसा के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रूप से विधिक सेवा प्राधिकार पलामू जिला के सचिव श्री अनिल कश्यप एवं प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी पलामू श्रीमती एम जेड तारा , अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव,मुखिया श्रीमती गुड्डी देवी,पंचायत समिति सदस्य स्वराज सिंह,समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह,सेवानिवृत्त शिक्षक कुलदीप सिंह,पीएलबी भुनेश्वर राम के द्वारा कार्यक्रम में विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन आवास पशु शेड बिजली बिल के समस्या केस से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई जिसमें गांव के सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

छतरपुर के मुनकेरी पंचायत में लगा जागरूकता शिविर ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  छतरपुर,अंधविश्वास  समाज को खोखला कर रहा है। अशिक्षा के कारण हमारे समाज में अंधविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है ।उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार ने कही। वे डायन उन्मूलन प्रथा पर  छतरपुर के मनु गांव  में जागरूकता शिविर  में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डायन प्रथा कानूनन व सामाजिक अपराध है ।डायन कह कर महिलाओं को प्रताड़ित करना अभी नहीं रुक रहा ।जबकि देश व राज्य में डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम लागू है।इस मौके पर प्रोबेशनर न्यायिक दंडाधिकारी चन्दन कुमार गोस्वामी  ने कहा कि  डायन प्रथा आज  महिलाओं के लिए हत्या तक कारण बन रही है। उन्होंने कहा की किसी औरत को डायन कहने पर 6 माह का कारावास व ₹2000 जुर्माना या दोनों हो सकता है ।यह अजमानतीय है।उन्होंने कहा कि आज डायन प्रथा की आड़ में कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। आज हमारे समाज में अंधविश्वास की जड़े मजबूत हो रही है। इस मौके पर  प्रोबेशनर न्यायिक दंडाधिकारी रूबी ने कहा कि  डायन प्...