पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
लेस्लीगंज प्रखंड के गुरीयादामर मे विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान मे झालसा के निर्देशानुसार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
लेस्लीगंज प्रखंड के गुरीयादामर मे विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान मे झालसा के निर्देशानुसार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
लेस्लीगंज प्रखंड के ग्राम पूर्णाडीह टोला गुरियादामर में विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में झालसा के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रूप से विधिक सेवा प्राधिकार पलामू जिला के सचिव श्री अनिल कश्यप एवं प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी पलामू श्रीमती एम जेड तारा , अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव,मुखिया श्रीमती गुड्डी देवी,पंचायत समिति सदस्य स्वराज सिंह,समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह,सेवानिवृत्त शिक्षक कुलदीप सिंह,पीएलबी भुनेश्वर राम के द्वारा कार्यक्रम में विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन आवास पशु शेड बिजली बिल के समस्या केस से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई जिसमें गांव के सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment