Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुकन्या समृद्धि योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

10 दिनों में पूर्ण करें सुकन्या समृद्धि योजना का लक्ष्य: उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन आपसी समन्वय से काम करें स्वास्थ्य एवम आईसीडीएस: उपायुक्त उपायुक्त ने की स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग की समीक्षा इंद्रधनुष 3.0 की आज से शुरुआत, सम्पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं: उपायुक्त 92 प्रतिशत स्वास्थ कर्मियों ने लिया कोविड-19 टीका जिले को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध 99.98 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जो कि सराहनीय है। इसी तरीके से समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उक्त बातें उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने कही। वे आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को समाहरणालय के सभागार में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।  बैठक में मौजूद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नीता चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध अब तक सिर्फ 43% लक्ष्य को पूर्ण किया गया है। जिसका एक कारण सीडीपीओ ऑफिस में कर्मियों की कमी है। उपायुक्त ने प्रखंड विकास कार्यालय तथा अंचल कार्यालय से कर्मियों को सीडीपीओ ऑफिस में प्रतिनियुक्त ...