पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के किला रोड, कुर्मीटोला निवासी बिरेंद्र चौधरी की पत्नी रेणु देवी असाध्य बीमारी कैंसर से पीड़ित हैं. वह अपने इलाज के लिए अपने पति के राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही हैं. इनका नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं रहना भी खाद्य आपूर्ति विभाग की घोर लापरवाही है. ये अपने पति के राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए हुसैनाबाद प्रखंड से लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के दरवाजे तक का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन इनका नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं हो सका है. विज्ञापन आपको बता दें कि रेणु देवी पिछले तीन वर्षों से ब्रेन कैंसर से पीड़ित हैं. उनका इलाज बेंगलुरु के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है. महिला रेणु देवी ने बताया कि वह मध्यम मजदूर परिवार से आती हैं. तीन वर्षों में लगभग 12 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. अब उनके पास उतने पैसे नहीं है कि वो आगे का इलाज करा सकें. जो भी था सभी इलाज में लगा चुकी हैं. अपने रिश्तेदार व महाजन से कर्...