Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अभियान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की भाषा सूची में हिंदी को पुनः सम्मिलित करने हेतु युवा जागृति केंद्र के द्वारा चलाए गए

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की भाषा सूची में हिंदी को पुनः सम्मिलित करने हेतु युवा जागृति केंद्र के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत पाटन हाई स्कूल परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा जागृति केंद्र के जिला सचिव कुंदन प्रजापति एवं वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के पाटन प्रखंड अध्यक्ष प्रभु गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम मे युवा जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है, हमारा अधिकार है। विज्ञापन सरकार के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं से इसे हटाना हिंदी भाषियों के के प्रति सरकार  राजनीतिक षड्यंत्र है। सरकार हमसे हमारी भाषा, हमारी आवाज छीनना चाहती है। हिंदी के लिए हम संघर्ष को तैयार हैं। केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा ने कहा हिंदी के सम्मान की रक्षा करनी होगी।कार्यक्रम में जिला सचिव कुंदन प्रजापति ने कहा हिंदी के लिए संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन देत...

मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र के विष्णु मंदिर रोड में ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान ।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र के  विष्णु मंदिर रोड में ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान । विज्ञापन

राँची जिले में अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर राँची पुलिस लगातार अभियान

पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन राँची जिले में अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर राँची पुलिस लगातार अभियान चला रही है।अवैध शराब के साथ-साथ जुआ के अड्डों पर भी छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार राजधानी राँची के पंडरा इलाके में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापामारी की। इस दौरान दर्जन भर जुआरियों की गिरफ्तारी और लाखों रूपया बरामद हुआ है।हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, कि कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है. और कितने रुपया की बरामदगी हुई है। बताया जा रहा है कि राँची पुलिस सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना मिली थी पंडरा में जुआ का अड्डा संचालित हो रहा है।मिली सूचना के आधार पर एसएसपी के द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआ के अड्डे पर छापेमारी किया. इस दौरान दर्जन भर जुआड़ी हिरासत में लिया है साथ नगद और जुआ खेलाने का समान बरामद हुई है।

अभियान में लोगों ने लिया बढ चढ कर हिस्सा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल में भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण महा अभियान कल 27-02-2021 दिन शनिवार को समाप्त हो गया। इसमे लोगों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चाय वाले से लेकर ठेले वाले, खोमचे वाले, मजदूर, व्यापारी सभी लोग भगवान श्री राम के प्रति अपनी भावनाओं को निधि के रूप में समर्पित किया । कल अंतिम दिन शहरी क्षेत्र में अभियान में कई लोगो ने निधि समर्पण किया। निधि समर्पण कर रहे लोगो ने आस्था के साथ कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण में उनका योगदान लिया जा रहा है यह सौभाग्य की बात है।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पलामू विभाग कार्यवाह श्री राजीव सिंह जी ने कहा कि यह अभियान 14 जनवरी 2021 से सुरु हुआ था जो कल 27 फरवरी 2021 को समाप्त हो गया, पलामू प्रमंडल के लगभग 2600 गाँवों में 3500 टोलियां निधि समर्पण महा अभियान में लगी हुई थी। राम मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण में देशभर के प्रत्येक परिवार की सहभागिता हो इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर के बाद अयोध्या विश्व ...

झारखंड एन.एस.यू.आई ने केंद्र सरकार के खिलाफ ‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो' टेक्निकल यूनिवर्सिटी टीम ने लॉंच किया।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की मौजूदगी में लॉंच की गई। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई ने रांची में टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत  'नौकरी दो या डिग्री वापस लो' अभियान की लॉन्चिंग विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रणव सिंह के नेतृत्व में एवं झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, राष्ट्रीय संयोजक सह झारखंड प्रभारी जितेश मिश्रा की उपस्थिति में लांच की गई।  मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि एनएसयूआई के अभियान के पीछे मुख्य उद्देश्य वास्तविकता को एक ऐसी सरकार को इंगित करना है, जिसे युवाओं को रोजगार देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा की“हम बेरोजगार छात्रों की पांच लाख डिग्री एकत्र करेंगे। इसके द्वारा, सरकार को प्रचुर सबूत उपलब्ध कराए जाएंगे जो इस देश के युवाओं से बेरोजगार लोगों के वास्तविक डेटा को छिपाने के लिए केंद्र सरकार की वास्तविकता को सामने लाएगा। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष  इंदरजीत सिंह  ने कहा कि युवा सशक्तीकरण और रोजगार सृजन सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य होना चाहिए। “तथ्यों को ध...