पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
राँची जिले में अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर राँची पुलिस लगातार अभियान
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
राँची जिले में अपराध पर नकेल कसने को लेकर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर राँची पुलिस लगातार अभियान चला रही है।अवैध शराब के साथ-साथ जुआ के अड्डों पर भी छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार राजधानी राँची के पंडरा इलाके में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापामारी की। इस दौरान दर्जन भर जुआरियों की गिरफ्तारी और लाखों रूपया बरामद हुआ है।हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, कि कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है. और कितने रुपया की बरामदगी हुई है। बताया जा रहा है कि राँची पुलिस सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी।
एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना मिली थी पंडरा में जुआ का अड्डा संचालित हो रहा है।मिली सूचना के आधार पर एसएसपी के द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआ के अड्डे पर छापेमारी किया. इस दौरान दर्जन भर जुआड़ी हिरासत में लिया है साथ नगद और जुआ खेलाने का समान बरामद हुई है।
Comments
Post a Comment