पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 सेल के प्रशासनिक भवन पर चल रहे इंटक यूनियन के बैनर तले त्रिपाठी गुट के द्वारा तुलसी दामर खदान के मजदूरों के साथ धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन पूर्व सांसद घुरन राम, कांग्रेस के विधायक प्रत्यासी केपी यादव, बसपा के लालू राम का भी समर्थन मिला। उक्त नेताओ ने मजदूरो के चार सूत्री मांग पत्र को जायज बताते हुए अंतिम चरण तक सहयोग करने का आश्वासन दिया। घुरन राम ने मजदूरो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी हक की लड़ाई जायज है और आपकी लड़ाई लड़ने वाली इंटक यूनियन के नेतागण भी जुझारू हैं और आपकी लड़ाई की अंतिम चरण तक ले जाएंगे। कहा कि सेल प्रबंधन की रवैया ठीक नही है। मजदूर पांच दिनों से प्रशासनिक भवन पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस पर कोई आश्वासन नही मिला। इससे साफ प्रतीत होता है कि सेल सामंती विचार धारा रखती है। यह लड़ाई बाध्य होकर भवनाथपुर से दिल्ली तक ले जाएंगे। कांग्रेस के केपी यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार श्रम कानून में परिवर्तन कर यूनियन व मजदूरो को समाप्त करना चाहती है जिसके कारण पूर्व में लगे उद्योग धंधे बन्द हो र...