Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कपड़ा वितरण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मुखिया ने करवाया लूंगी,धोती, साड़ी का वितरण

पलामू समाचार केंद्र चन्देश कुमार मेहता उंटारी रोड प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पांडु प्रखंड अंतर्गत तिसीबार कला पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार उर्फ पिंटू ने डीलर मंजू राम के द्वारा गरीबों को सोना सोबरन के तहत लूंगी, धोती, और साड़ी का वितरण करवाया, मौके पर शारदा देवी, रवि कुमार, इम्तेयाज अंसारी, सरिता देवी, रीना देवी, और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए,

सोना सोबरन योजना के तहत धोती-साड़ी का वितरण

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन चैनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बसरिया कला दोकरा में आज मुखिया शुशील देवी, जिला परिषद शैलेन्द्र कुमार शैलू, जन वितरण डीलर  जितेंद्र राम, वार्ड सदस्य निरा देवी,  ने सोना-सोबरन योजना के तहत बसरिया पंचायत के लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर मुखिया शुशीला देवी ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत लाभुक कार्डधारी को हर छह महीने पर 10 रुपये में धोती, साड़ी व लुंगी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिये। व जिला परिषद शैलेंद्र कुमार शैलू ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलता तो इसकी सूचना हमें दें। अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाना मेरा कर्तव्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। मौके पर नरेंद्र चौबे, बचन ठाकुर, तेजू सिंह, छोटू चौबे, अनन्त भुइयां गोरख चौबे आदि उपस्थित थे।