पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
चैनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बसरिया कला दोकरा में आज मुखिया शुशील देवी, जिला परिषद शैलेन्द्र कुमार शैलू, जन वितरण डीलर जितेंद्र राम, वार्ड सदस्य निरा देवी, ने सोना-सोबरन योजना के तहत बसरिया पंचायत के लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की.
मौके पर मुखिया शुशीला देवी ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत लाभुक कार्डधारी को हर छह महीने पर 10 रुपये में धोती, साड़ी व लुंगी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिये।
व जिला परिषद शैलेंद्र कुमार शैलू ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलता तो इसकी सूचना हमें दें। अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाना मेरा कर्तव्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
मौके पर नरेंद्र चौबे, बचन ठाकुर, तेजू सिंह, छोटू चौबे, अनन्त भुइयां गोरख चौबे आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment