पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 प्रखंड अंतर्गत कुशडंड पंचायत की जल सहिया लीलावती देवी ने पंचायत के मुखिया रविरंजन राम पर शौचालय की राशि गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर ऊंटारी थाने में आवेदन देकर मुखिया के विरुद्ध कथित 4 लाख 16 हजार 800 रुपये की सरकारी राशि गबन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। थाने में दिये गये आवेदन में कुशडंड पंचायत की जल सहिया लीलावती देवी ने लिखा है कि ग्राम पंचायत कुशडंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण किया जाना था। मुखिया रविरंजन राम के द्वारा 35 लाभुकों का शौचालय बनाने का जिम्मा लिया गया था। इसके लिये उन्हें चार किस्तों में चेक के माध्यम से 4 लाख 16 हजार 800 रुपये दिया गया था। जिसमें 6 जून 2018 को चेक संख्या 016765 से दो लाख दो सौ, 8 जून को चेक संख्या 016770 से 86 हजार छह सौ, 9 जुलाई को चेक संख्या 017652 से 1 लाख रुपये एवं 31 को चेक संख्या 017222 से 30 हजार रुपये अग्रिम दिया गया था। किंतु अग्रिम राशि लेने के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मुखिया के द्वारा एक भी शौचालय का निर्माण नहीं करा...