थाने में दिये गये आवेदन में कुशडंड पंचायत की जल सहिया लीलावती देवी ने लिखा है कि ग्राम पंचायत कुशडंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण किया जाना था। मुखिया रविरंजन राम के द्वारा 35 लाभुकों का शौचालय बनाने का जिम्मा लिया गया था।
इसके लिये उन्हें चार किस्तों में चेक के माध्यम से 4 लाख 16 हजार 800 रुपये दिया गया था। जिसमें 6 जून 2018 को चेक संख्या 016765 से दो लाख दो सौ, 8 जून को चेक संख्या 016770 से 86 हजार छह सौ, 9 जुलाई को चेक संख्या 017652 से 1 लाख रुपये एवं 31 को चेक संख्या 017222 से 30 हजार रुपये अग्रिम दिया गया था।
किंतु अग्रिम राशि लेने के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मुखिया के द्वारा एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। और न ही तो एक भी शौचालय पूर्ण का उपयोगिता प्रमाण पत्र दिया गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि मुखिया के द्वारा सरकारी राशि का दुरूपयोग कर गबन किया गया है।
उन्होंने पुलिस से एफआईआर कर पूरे मामले की जांच करने और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं राशि वापस कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने तत्संबंधी आवेदन पत्र की प्रतिलिपि ईई पीएचईडी, बीडीओ एवं एसबीएम के प्रखंड समन्वयक को भी प्रेषित की है। उधर पुलिस ने जल सहिया के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
Comments
Post a Comment